कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष: आज आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में रहेंगे। इसीलिए लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें।
वृष: आज प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें। दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे।
मिथुन: आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा।
कर्क: आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगायें। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे।
सिंह: आज आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जायेंगे। महिलाओं को अपना व्यवहार संयमित रखना चाहिये। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
कन्या: आज लेपटॉप व मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आंखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। नई तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा।
तुला: आज व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल संपत्ति की खरीदी का विचार मन में आयेगा।
वृश्चिक: आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा आप कर सकते हैं। अटके हुए धन का लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सुधार करने पड़ेगा। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है।
धनु: आज मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अपनी कमियों को लेकर थोड़े कुंठित हो सकते हैं। अहंकारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मकर: आज अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया और प्रकाशन समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ: आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। घर का माहौल बहुत ही सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे।
मीन: आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में सब आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी।