May 27, 2023, 08:28 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विमर्श कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में कठिनाई होगी।

वृष: आज व्यवसाय में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिए। ऑफिस में अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। परिवार के लोग आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। अपने ही निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अधूरे कार्यों को पूरे करने में लगे रहेंगे। शाम को आपके घर में अतिथि आ सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क: आज कमीशन संबंधी कार्यों से लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।

सिंह: आज नई योजनाओं के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। विद्वान लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

कन्या: आज अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पाएंगे। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपका मन कुछ कारणों से अशांत रहेगा। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अनैतिक कार्यों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

तुला: आज भविष्य को लेकर योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। जॉब और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था में बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें। अपनी कार्यशैली में आप बदलाव ला सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

धनु: आज बॉस के साथ अपने संबंध खराब न करें। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पहले बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आवारा जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें।

मकर: आज परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें। बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर बनाकर रखें।

कुंभ: आज व्यवसाय में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए कार्यों को आप सीख सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर आरोप लग सकते हैं।

मीन: आज अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श में समय बीतेगा। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं।