May 26, 2023, 09:19 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। व्यावसायिक रणनीति बनाने के लिए दिन शानदार है। अपने स्वाभिमान को अहंकार का रूप न बनने दें। सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: आज बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। यात्रा से लाभ होगा। यद्यपि आपको कुछ दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे अपने हितों के चुनाव में आपसे गलतियां हो सकती हैं।

मिथुन: आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। व्यापार में सहयोगियों के साथ खिट-पिट हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को यात्रा से बचना चाहिए। बड़ा काम करने की इच्छा होगी। परिजनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें।

कर्क: आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लें। प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बनेंगे। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

सिंह: आज दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आलस्य के कारण आपके काम में रुकावट आ सकती है। आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ेगा।

कन्या: आज विपरीत परिस्थितियों के बीच आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे इससे आपको बहुत लाभ होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के बीच खासे लोकप्रिय रहेंगे।

तुला: आज नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। धीरे-धीरे आप कारोबार में बड़ा लाभ कमा लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिंतन अवश्य करें। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सभी काम मन लगाकर करें।

वृश्चिक: आज भूमि और संपत्ति को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। सुबह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे।

धनु: आज आप समाज में काफी लोकप्रिय रहेगे। मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। दूसरों को अनावश्यक ज्ञान देने से बचें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। आप दूसरों की भावनाओं का काफी ध्यान रखेंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का विचार बनाएंगे।

कुंभ: आज का दिन कारोबार के लिए बहुत अच्छा है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर काफी ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना विफल होगी।

मीन: आज कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। नए काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं।