May 24, 2023, 09:33 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग के कारण आपकी निद्रा खराब हो सकती है। दोस्त की मदद से महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं। भविष्य की किसी योजना को लेकर स्वजनों से चर्चा करेंगे।

वृष: आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेमी आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने से आपको प्रसन्नता होगी।

मिथुन: आज पुराने ऋणों के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। परिवार के मामले में दूसरों की सलाह लेने से बचें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सामाजिक कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा।

कर्क: आज प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। व्यवसाय में नए संबंध विकसित होने की संभावना बन रही है। नई योजनाओं को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। उधार लिए हुए धन का सदुपयोग करेंगे। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा।

सिंह: आज संतान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में असन्तोष का भाव पनप सकता है। अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। ऑफिस में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है।

कन्या: आज राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय में अचानक धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। बच्चों की प्रतिक्रिया और विचारों का सम्मान करें।

तुला: आज जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में भी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव कम होगा। लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। मीटिंग में अपने सहयोगियों के ऊपर छाये रहेंगे।

वृश्चिक:आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी। आपको अपने बॉस की चिन्ता रहेगी। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

धनु:आज आपको झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिये। मानसिक अशान्ति और अवसाद जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी वाले काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।

मकर:आज नया बिजनेस शुरू करने में सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है। दिन का प्रारम्भिक भाग थोड़ा तनाव भरा रहेगा। लेकिन उसके बाद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ:आज आपका कोई काम लोगों को प्रभावित कर सकता है। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। सम्पत्ति विवाद उभर के सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहेंगे। प्रेम संबंधों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें।

मीन:आज अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर लें व उसी दिशा में आगे बढ़ें। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। किसी अच्छे और जन-कल्याण के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी। बच्चों के ऊपर आपको गर्व होगा।