May 16, 2023, 09:15 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। 

वृषभ: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में धीरज रखना होगा।

मिथुन: चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क: नई योजना बनेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। लाभ होगा।

सिंह : कार्यो की स्थिति अनुकूल होगी, कार्य पीर होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

कन्या: पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।

तुला: लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक: खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ अधिक होगी। घर में वृद्धजनों की चिंता रहेगी।

धनु: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। विवाद न करें।

मकर: काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार ही समझ नहीं आएगा। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। नकारात्मकता में वृद्धि होगी।

कुम्भ: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर सुखमय जीवन व्यतीत होगा। उत्साह रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन: यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।