May 15, 2023, 09:10 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- अपनों से अपेक्षाए न रखें। ऐसी तो बिलकुल नहीं जो उन्हें असहज कर दें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। बड़ों की सुनें और यथोचित सम्मान दें। दिन सामान्य शुभ।

वृष- सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मेलजोल एवं संपर्क पर जोर देंगे। सरप्राइज मिल सकती है। सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। गरिमा गोपनीयता एवं अनुशासन रखें।

मिथुन- मीठे बोल जादू की तरह होते हैं जो सबसे ज्यादा चमकृत बोलने वाले को ही करता है। अपनों से खुशियां साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। रहन सहन संवरेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अनुकूलता और सृजनशीलता को बल मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

सिंह- प्रतिभा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। अनुशासन और प्रबंधन पर ध्यान दें। दान धर्म में रुचि रहेगी। संतान अच्छा करेगी। मित्रों को समय दे पाएंगे। दिन सामान्य शुभ।

कन्या- आर्थिक मामलों में बेहतर करेंगे। करियर कारोबार के विस्तार पर विचार कर सकते हैं। चर्चाओं में सफल रहेंगे। संसाधनों में वृद्धि बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। परिजनों की सुनें और ध्यान दें।

तुला- प्राथमिकताएं तय करें और तेजी से कार्य पूरे करने का प्रयास करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। चर्चाओं में बेहतर करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। दिन श्रेष्ठ।

धनु- सक्रियता और समझ से सभी प्रभावित रहेंगे। मौसम का सम्मान करें और यथोचित बचाव रखें। खानपान बेहतर बना रहेगा। देर रात तक जागने से बचें। अनुशासन एवं निरंतरता रखें। दिन सामान्य शुभ।

मकर- निजी मामलों में बेहतर बने रहेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। दिखावे और प्रदर्शन पर जोर रहेगा। सभी के सहयोग से बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और नेह बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कुंभ- लाभ के अवसरों को हर हाल भुनाने की सोच रखें। नीति नैतिकता और अनुशासन के साथ तेजी से आगे बढ़ें। बाधाओं के बावजूद बेहरत प्रदर्शन कर सकते हैं। ढोंगियों से सावधान रहें। दिन सामान्य शुभ।

मीन- प्रेम में हैं तो जाहिर करने में संकोच क्यों? मित्रों से भेंट होगी। प्रियजन के साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। कामकाज बेहतर बना रहेगा। मान सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।