Apr 22, 2023, 16:55 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। नाक और गले में समस्या हो सकती है।

वृष: आज नए व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: आज अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क: आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी।

सिंह: आज किसी नई डील में धन निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है।

कन्या: आज आपकी व्यवहारकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। आपके नए मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में शुभ उत्सव होने की संभावना है।

तुला: आज आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें।

वृश्चिक: आज ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु: आज कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं।

मकर; आज जॉब में आपको बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरो की कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। सट्टे आदि में निवेश करने से बचें।

कुंभ: आज गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। बहस की स्थितियों से बचना चाहिए। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

मीन: आज आप अपने कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।