Apr 21, 2023, 08:37 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण भी सुखमय रहेगा।

वृषभ- दिन आप के लिए शुभ फलदायी नहीं है। कई तरह की चिंता आपको सताएगी। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। 

मिथुन- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। 

कर्क- दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह- दिन आलस्य से भरा होगा। उग्र स्वभाव के चलते मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 

कन्या- खानपान का ख्याल रखें। क्रोध अधिक आ सकता है। वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक ना उलझे।

तुला- परिवारजनों के साथ सामाजिक आयोजन के लिए बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक- पारिवारिक वातावरण आनंद से सराबोर रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शत्रु अपने प्रयासों में असफल होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु- क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कार्य में सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। रचनात्मक कामों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

मकर- दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। ऊर्जा का अभाव रहेगा। निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन दुखी होगा। अपयश मिलने की आशंका है।

कुंभ- मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिकर तौर पर सुखद महसूस करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटा दीजिए। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें।