Apr 18, 2023, 09:11 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- आप सही दिशा में अग्रसर हैं। आर्थिक सहजता और लाभ बना हुआ है। गलतियों से बचते हुए तेजी से आगे बढ़ने की सोच रखें। विपक्ष ताक में बना रह सकता है। दिन सामान्य से शुभ।

वृष- मित्रों को समय देना भाएगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। प्रियजन से भेंट  संभव है। प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। दिन श्रेष्ठ। शार्ट टर्म गेन के अच्छे संकेत हैं। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं।

मिथुन- जिन मामलों में आप स्पष्ट और सही हों, उन्हें ही आगे बढ़ाएं। अपनों की सलाह को नजरअंदाज करके आगे बढना जोखिम भरा हो सकता है। बड़ा सोचें और बड़प्पन रखें। दिन सामान्य।

कर्क- सम्पर्क क्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे। महत्वपूर्ण जानकारी  प्राप्त हो सकती है। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दाम्पत्य में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह-परिवार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास रहेगा। शुभता सहजता और सुख बढ़ेगा। परिजनों के समर्थन से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

कन्या- सभी क्षेत्रों में बेहतर बने रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नवीन विचारों और प्रयोगों में रुचि रह सकती है। चर्चाओं में सफल रहेंगे। सहकारिता साझेदारी से लाभ। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- आकस्मिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। धोखेबाजों से बचें। रिश्तों और बड़ों को सम्मान दें। अत्यधिक प्रयोगों से बचने का प्रयास करें। दिन सामान्य। निवेश पर जोर रह सकता है।

वृश्चिक- आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ी हुई रहेंगीं। लाभ संवार पर रहेगा। संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। कला प्रदर्शन को बल मिलेगा। दिन शुभकारक। प्रेम में अति उत्साह से बचें।

धनु- प्रबंधन में दखल बढ़ा हुआ रहेगा। पैतृक मामले बनेंगे। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। करियर पक्ष बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मीठा बोलें।

मकर- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ कार्य प्रतिफलित होंगे। भाग्य पक्ष की अनुकूलता का लाभ उठाएं। आस्था और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

कुम्भ- सहजता से आगे बढ़ते रहें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। धैर्य और समझ से सभी प्रभावित रहेंगे। घर परिवार में आनंद बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ। रूटीन पर फोकस रखें।

मीन- व्यापार में बेहतर करते रहेंगे। भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। करीबियों में पूछपरख रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य सुखकर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य आज ही कर लेने की सोच रखें।