Apr 15, 2023, 08:17 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज अपने लक्ष्यों को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सभी कार्य सही समय पर पूरे कर लेंगे। संपत्ति को बेंचने के प्रयास सफल होंगे। काम संबंधित बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

वृष: आज उच्च अधिकारी आपको बहुत ही शानदार परिणाम देंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। नए व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलेंगे।

मिथुन: आज आप बुद्धिमानी से आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। लंबे समय तक आपको निवेश करना नहीं चाहिए।

कर्क: आज आप विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता होगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का एहसास होगा।

सिंह: आज आपको पुरानी झंझटों से आपको परेशानी होगी। दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव न डालें। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्ति से आपको बात नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या: आज आपको सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। अपने मन को शांत रखें। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बंधुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लेखन और चिंतन मनन में समय व्यतीत करेंगे।

तुला: आज आपके मन में क्रिएटिव आइडियाज आएंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। परिजन आपकी आदतों से खुश रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: आज आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें।

धनु: आज आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पाएंगे। नई तकनीक को लेकर विचार करेंगे। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

मकर: आज आपके मन में अंदर किसी कारणवश रोष उत्पन्न हो सकता है। मन में परोपकार की भावना रहेगी। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें।

कुंभ: आज आपको लोगों की सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं।

मीन: आज कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखें। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन की कलह दूर होगी।