Apr 13, 2023, 07:43 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज आप किसी को उधार न दें। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की संभावना है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपके पास काफी काम रहने वाला है। गैस और एसीडिटी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

वृष: आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अपने मन को शांत रखें। किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। मन में आशंका हो सकती है। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी गलतियों से आपको सीखना चाहिए।

मिथुन: आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी।

कर्क: आज आपको किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

सिंह: आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। 

कन्या: आज आप गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई होगी। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन संबंधित मामलों में गतिहीनता आने की संभावना है। अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से बचें।

तुला: आज रुचि अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के मिलने से आपका दिन बहुत ही अच्छी तरह बीतेगा।

वृश्चिक: आज अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे।

धनु: आज आप अपने जीवनस्तर में बदलाव ला सकते हैं। व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन में नए-नए प्लान तैयार करेंगे। प्रेम संबंधों में समझौते करने पड़ सकते हैं।

मकर: आज आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा। अपने काम और योग्यता पर विश्वास बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आवश्यक न हो तो लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें। तनाव की वजह से नींद बाधित हो सकती है।

कुंभ: आज राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा। व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है।

मीन: आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे।  यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा।