Apr 12, 2023, 07:29 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे।

वृष: आज इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालें। यह धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें।

मिथुन: आज विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। पर्यटन के लिए टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

कर्क: आज बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह: आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। काम को लेकर लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या: आज कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। व्यापार में परेशानी हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है।

तुला: आज प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा।

वृश्चिक: आज सन्तान के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना का विकास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। नया घर या जमीन खरीद सकते हैं। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें।

धनु: आज अपने खर्चे नियन्त्रित रखें। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। काम रुक-रुक कर होंगे लेकिन आपको सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है।

मकर: आज रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बांकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ओवर थिंकिंग करने से आपको बचना चाहिये। मान-अपमान का भय रहेगा। बहुत से काम एक साथ करने का प्रयास न करें।

कुंभ: आज घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं।

मीन: आज मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।