Apr 4, 2023, 09:16 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स,रकारी कर्मचारी से परेशानी मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी।

कर्क: ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन पड़ोसी या भाई से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार के कारण झगड़ा विवाद की स्थिति आ सकती है।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कुंभ: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।