Updated: Apr 3, 2023, 07:58 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्यूज हो सकते हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

वृष: आज व्यापार में कर्ज न लें वरना चुकाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक काम के कारण थकान हो सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। वाहन में खराबी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन: आज इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहने वाले हैं। ऑफिस में कार्य का भार ज्यादा रहेगा।

कर्क: आज नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। आपके व्यक्तित्व से विपरीत लिंग के जातक प्रभावित रहेंगे। आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

सिंह: आज आप हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे। समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आयात-निर्यात के व्यवसाय से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है।

कन्या: आज माइग्रेन के रोगियों को धूल और धूप से बचना चाहिए। इस समय आप किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी की भी गारंटी आपको नहीं लेनी चाहिए।

तुला: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं। विदेश से शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं व विवादित मामलों का समाधान होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें।

धनु: आज नए कार्यों को लेकर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। बॉस का व्यवहार आपको दुःख पहुंचा सकता है। परिजनों से आप विशेष महत्व की अपेक्षा रखेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में आपकी रुचि हो सकती है।

मकर: आज सरकारी कार्य रुक सकते हैं। समाज में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। नई-नई उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। शुभचिंतक आपकी कमियों को गिना सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यवहार से बचना चाहिए।

कुंभ: आज आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आएगी। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।

मीन: आज दूसरों के मन की बातें आप समझ लेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। निम्न रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बदलते मौसम को लेकर अपना बचाव करें।