Mar 28, 2023, 09:21 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार और आसपास के लोग आप पर गर्व करेंगे। शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष: आज व्यापार में धन को लेकर परेशान होना पड़ेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मैनेजमेंंट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिए। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मिथुन: आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत अच्छा है। अनावश्यक खर्चों को टालना आपके लिए काफी जरूरी है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। ऑफिस में आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। शत्रु आपके सामने नतमस्तक रहेंगे।

कर्क: आज दोपहर के बाद आपके कार्यों में विलंब होने की संभावना है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कष्ट और चिंता के वातावरण से मन व्यथित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा निर्भर न रहें। भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए।

सिंह: आज संपत्ति की डील से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सोचे हुए कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे।

कन्या: आज आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। सीनियर्स के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी कार्य आपको जल्दबाज़ी में करने पड़ेंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है।

तुला: आज दोपहर के बाद स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपके सभी काम बनते हुये नजर आएंगे। डॉक्टर्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा। काम की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी तैयारी कर लें। उलझनों के बाद आप मामलों को सुलझा लेंगे।

वृश्चिक: आज अपनी बौद्धिक क्षमता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी खीझ लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। धन को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आलस्य और सुस्ती के कारण काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मन में बेचैनी रहेगी।

धनु: आज नए व्यक्ति के आने से जीवन में खुशहाली आएगी। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आपके दिमाग में किसी बिजनेस आइडिया को लेकर विचार चलते रहेंगे। सरकार से आपको सम्मान मिल सकता है।

मकर: आज मस्तिष्क में बहुत सारी योजनाएं चलती रहेगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थराइटिस के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। उत्साहवर्धक समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट हो सकता है। आप शुभ कार्यों में धन व्यय करेंगे। किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन: आज भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़ें। आपकी शिष्टता और व्यवहार का लोग उपहास उड़ाएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन में खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।