Mar 27, 2023, 09:14 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज बाहर का भारी और तला भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए। धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें।

वृष: आज घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अपनी बातों को दूसरो पर न थोपें। घर में ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।

मिथुन: आज अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने परास्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुए कोई बड़ा काम कर सकते हैं। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

सिंह: आज अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोग अपनी छवि का विशेष ध्यान रखें। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें।

कन्या: आज कुछ बारीक गलतियां कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। विदेशों में व्यापार करने वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें।

तुला: आज आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपका सम्मान करेंगे। कारोबार में नए तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है। मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन आनंद में बीतेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे परिजन काफी प्रसन्न होंगे। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

धनु: आज अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

मकर: आज आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकते हैं। तंत्र-मंत्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। आय को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मौसमी परिवर्तन के कारण एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी।

कुंभ: आज माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिए।

मीन: आज किसी सामाजिक आयोजन के लिए आपको निमंत्रण मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बिल्डर्स को बहुत ही अच्छे प्रपोजल प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पाएंगे।