Updated: Mar 25, 2023, 08:46 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज संपत्ति विवाद मध्यस्थता के कारण हल हो सकते हैं। अपने करियर को लेकर काफी फोकस्ड रहेंगे। कारोबार में अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त न होने से थोड़े निराश हो सकते हैं। घर के बाहर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

वृष: आज अति उत्साह में आकर कोई भी तात्कालिक निर्णय न लें। मन में असंतोष की भावना पनप सकती है। पार्टनरशिप वाले व्यवसायों के लिए दिन ठीक-ठाक है। चैरिटी आदि में धन दान कर सकते हैं। ऑफिस में किसी काम को लेकर माथापच्ची करनी पड़ेगी।

मिथुन: आज व्यवसाय में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब के लिए इंटरव्यू देने का अवसर मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट्स से आप जुड़ सकते हैं। पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

कर्क: आज समाज सेवा में आप काफी रुचि लेंगे। बच्चों को लेकर चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा होगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। नए व्यवसाय में स्थिरता बढ़ेगी।

सिंह: आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अपने व्यवहार में धैर्य और संयम को स्थान दें। शाम के समय मित्रों और परिजनों के साथ सुकून भरे समय का आनंद लेंगे। धार्मिक विषयों की चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या: आज आप वर्तमान कार्यों और परिस्थितियों से बोरियत महसूस करेंगे। पुराने अटके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा। नए काम को शुरू करने से पहले उसकी कानूनी वैधानिकता आदि परख लें।

तुला: आज आपकी सैलरी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक: आज व्यापार में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही सिद्ध होंगे। घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। धन को उधार लेने से आपको बचना चाहिए।

धनु: आज रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बच्चों के गलत व्यवहार के कारण थोड़े परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।

मकर: आज घर के जरूरी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लें। कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य है। विरोधी आपके विरुद्ध मुखर हो सकते हैं।

कुंभ: आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप होने के योग बन रहे हैं। फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन: आज आपको कारोबार को लेकर उधार लेना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। नई जानकारियों को जानने में लगे रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।