Mar 24, 2023, 07:52 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नया रोजगार शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

वृष: आज रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। किसी को उधार धन न दें। अत्याधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ फलप्रदायक होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुए कोई बड़ा काम कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

कर्क: आज अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्वपूर्ण पेपर्स को संभालकर रखना चाहिए।

सिंह: आज दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। विदेश में रह रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। कुछ बारीक गलतिया‍ं कर सकते हैं।

कन्या: आज मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में नए तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिए। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

तुला: आज आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे परिजन काफी प्रसन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: आज अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

धनु: आज तंत्र-मंत्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकते हैं। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

मकर: आज माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। लवमेट के साथ लंच के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिए।

कुंभ: आज किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग के लिए आपको निमंत्रण मिल सकता है। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पाएंगे। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

मीन: आज अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिए। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।