Mar 23, 2023, 08:13 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- निजी विचारों को छोड़कर अन्य विचारों को अपनाने की सलाह देते हैं। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। खर्च पर संयम रखें।

वृष- शुभ कार्यो का आयोजन भी कर सकते है। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।

मिथुन- किसी से तकरार न हो जाए, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज खर्च अधिक होगा।

कर्क- व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह का योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

सिंह- प्रभाव आज बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या- शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान का अनुभव होगा, जिससे कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

तुला- किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। वाणी पर संयम रखें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। अचानक धनलाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक- मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु- बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।

मकर- थकान रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।

कुंभ- अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में आज संभलकर चलने का समय है। माता से लाभ होगा।

मीन- सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे।