Mar 22, 2023, 08:53 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है।

वृष: आज विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी।

मिथुन: आज सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे।

कर्क: आज दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। सकारात्मक बने रहें। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह: आज ज्यादा सोच-विचार के बजाय अपने काम से काम रखना ज्यादा उत्तम होगा। किसी की भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आएगी इसलिए बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

कन्या: आज कारोबार में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। जॉब इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला: आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझने की संभावना बन रही है। एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। धन उधार लेने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक: आज अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। इससे आपके संबंध मधुर होंगे। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद करेंगे।

धनु: आज दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको काफी परेशान करेगा। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

मकर: आज किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कुंभ: आज महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्द्ध में कर लेना हितकर होगा। विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं।

मीन: आज नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा करना उत्तम होगा। पुराने रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी।