Mar 20, 2023, 08:36 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम का भाव बढ़ेगा। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पड़ोसियों के साथ अनबन हो सकती है।

वृष: आज आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। मित्र भोजन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

मिथुन: आज आपको गुप्त शत्रुओं से खतरा होने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूमि और संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

कर्क: आज आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। लापरवाही के कारण व्यापार में अच्छे अवसर चूक सकते हैं। उधार धन देने से बचना चाहिए। धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। सरकार के द्वारा आपको सम्मान मिल सकता है।

सिंह: आज रुके हुए काम गति पकड़ लेंगे। सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि व्यवहार कुशलता से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

कन्या: आज अपने खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति करेंगे। कारोबार में कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला: आज भीड़भाड़ के बीच आपको सावधानी रखनी चाहिए। अपने कर्तव्यों से कभी भी विमुख न हों। भविष्य को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं। कब्ज और पेटदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक: आज अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। घर की बात को बाहर न निकलने दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापारियों को मार्केट में अपनी छवि की चिंता रहेगी। बच्चों को माता-पिता से सीख लेनी चाहिए।

धनु: आज नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बहुत अच्छा लाभ होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है।

मकर: आज आप राजनैतिक संबंधों का लाभ उठा पाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें।

कुंभ: आज आपकी आय में कुछ कमी रहेगी। शाम के समय कहीं डिनर पर जा सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। अपने जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातें भी उलझन का कारण बन सकती हैं।

मीन: आज महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दिमाग में गलत विचारों का प्रभाव थोड़ा ज्यादा ही बढ़ सकता है। छोटे उद्योगों को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे।