Mar 17, 2023, 09:50 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज आपको साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। जॉब में अधिकार और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। कर्जों को चुकाने का बेहतरीन समय है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे।

वृष: आज आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानांतरण होने की संभावना है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा।

मिथुन: आज आप किसी को भी धन उधार देने से बचें। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी मित्र के व्यवहार से ठेस लग सकती है। बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। आत्मविश्वास बना रहेगा।

कर्क: आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। शुभ सूचना मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है।

सिंह: आज कुछ दिनों से किसी समस्या में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जाएगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में इच्छित सफलता मिल सकती है। रात में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

कन्या: आज संपत्ति संबंधी मामलों को टालना बेहतर होगा। अपना काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। फेफड़ों में संक्रमण होने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखें।

तुला: आज आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। गृहकार्यों में आप हाथ बटाएंगे। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक: आज ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। नई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिंता दूर होगी।

धनु: आज धन को लेकर परेशानी दूर होगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। बच्चों के व्यवहार से मन में गर्व की अनुभूति होगी। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशांत रहेंगे।

मकर: आज व्यापार से जुड़े लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पाएंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो दूर हो सकती है। स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

कुंभ: आज संवेदनशीलता के कारण आपका मूड बदला हुआ रहेगा। अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें।

मीन: आज प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। मित्र आपका सहयोग करेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर सचेत रहेंगे। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे।