Mar 16, 2023, 08:11 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज नजदीकी मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने पर आ सकते हैं। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि कम हो सकती है।

वृष: आज नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। किसी से उधार लेने से बचें। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। असंतुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है। सर्वाइकल के रोगियों की समस्या बढ़ेगी।

मिथुन: आज आपके व्यावसायिक संपर्क बढ़ेंगे। दिनचर्या में नई आदतों को शामिल न करें। व्यापार में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कर्क: आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरी की सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें।

सिंह: आज बजट के असंतुलन के कारण काम बिगड़ सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है।

कन्या: आज व्यवसाय में इच्छित लाभ नहीं होगा। जिन विषयों के बारे में पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। कारोबार में विस्तार को लेकर बड़ा लोन लेने का विचार बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है।

तुला: आज सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे।

वृश्चिक: आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ सकता है।

धनु: आज रुके हुए मामलों में गति आएगी। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। समाज में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ कई कार्य करने से काम बिगड़ सकते हैं। विवाहित जोड़े काफी रोमांटिक समय का आनंद लेंगे।

मकर: आज किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपनी छवि की चिंता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। ऑफिस में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

कुंभ: आज आपके राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संबंध मधुर बनेगें। नई योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

मीन: आज आपको जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। कारोबार में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। सभी कार्यों को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिए। आवश्यक कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें।