Mar 5, 2023, 08:54 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने का प्रयास करें। वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नए सौदे जांच परख कर ही करें।

वृष: आज सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में स्थायीत्व बढ़ेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है। आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: आज का दिन नई साझेदारियों के लिए शुभ है। कारोबार में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से  संबंध अच्छे रखें।

कर्क: आज दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशांति दूर होगी। समाज में उचित मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह: आज अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि होगी।

कन्या: आज नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

तुला: आज किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक: आज कानूनी मामले उलझ सकते हैं। घर के छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। उच्च शिक्षा में परेशानी होगी। दिनचर्या को अनुशासित रखें।

धनु: आज कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य संबंधों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है।

मकर: आज रिटेल से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी।

कुंभ: आज जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से नुकसान होगा। सभी काम समय पर करने चाहिए। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

मीन: आज अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। निवेश के दौरान सावधानी रखें। श्वास के रोगियों को समस्या होगी। नए प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी।