Feb 26, 2023, 08:10 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। फाइनेंस संबंधी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण पेपर्स को संभाल कर रखें। रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है।

वृष: आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। लोगों की काफी मदद करेंगे। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे।  कमीशन संबंधित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन: आज आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उनकी सेवा में मन लगाएंगे।

कर्क: आज अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। पुराने संपर्कों का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

सिंह: आज पहले किए गए कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिल सकती है।

कन्या: आज बिना मांगे किसी को राय न दें। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन  चुका सकते हैं। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे।

तुला: आज मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा एहसास हो सकता है। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पिएं।

वृश्चिक: आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की संभावनाएं निर्मित करेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आप धन लगा सकते हैं।  सभी काम सफल होंगे। व्यवसाय में आपका मन लगेगा। संतान के प्रति विश्वास बनाये रखें।  

धनु: आज सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। शेयर और सट्टे में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर: आज आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय में आपका मन लगेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है।

कुंभ: आज व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। बदहजमी और गैस से बचने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। जिन लोगों पर आप आंख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे।  

मीन: आज बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को नए करियर के अवसर मिलेंगे। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।