Feb 24, 2023, 08:35 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आत्ममंथन और विचार-विमर्श के लिए दिन जबरदस्त है। करियर एक नई दिशा में शुरू हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यक्तित्व में एक चुंबकीय आकर्षण रहेगा। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

वृष: आज बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। आप सिर्फ अपने विचारों को ही जताने का प्रयास न करें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। गले में इंफेक्शन और संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन: आज नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें। बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पुरानी बातों को ज्यादा महत्व न दें।

कर्क: आज बॉस आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों का आपके स्वभाव में फर्क पड़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी।

सिंह: आज बिना सोच-विचार कुछ भी नया शुरू न करें। राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। व्यावसायिक तनाव को दांपत्य संबंधों के बीच न आने दें। कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कन्या: आज कारोबार में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है।

तुला: आज कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है। ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। नजदीकी संबंधों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

वृश्चिक: आज काम को लेकर लापरवाही न करें। नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो दिन भाग्यशाली रहने वाला है। ऑनलाइन गेम्स में काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।

धनु: आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पाएंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर: आज किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें। व्यापार में कुछ धीमापन रहेगा। शत्रु पक्ष आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। यदि बहुत आवश्यक न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें।

कुंभ: आज आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा। 

मीन: आज बड़ा व्यावसायिक अनुबंध कर सकते हैं। बुद्धि और पुराने समृद्ध अनुभवों का लाभ कारोबार में मिलेगा। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं। धन आगमन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। मन में संतुष्टि की भावना रहेगी।