Feb 23, 2023, 08:14 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित रखें। अधिकारियों से बहसबाजी न करें। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ने की संभावना है।

वृष: आज आपको उत्तम कार्यों के लिए अवार्ड भी दिया जा सकता है। क्लाइंट्स आपसे काफी खुश रहेंगे। अपनी कमियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक रूझान के कारण घर के लोग आपसे खुश रहेंगे।

मिथुन: आज जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर डील करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सभी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे।

कर्क: आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अपने काम या रोजगार को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे।  मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

सिंह: आज दूसरों की बातों में न आएं। कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए। विवाहेत्तर संबंधों से बचने का प्रयास करें। मौसमी बीमारी घेर सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कन्या: आज साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। वैचारिक शैली में भी नयापन आएगा। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं।

तुला: आज दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझाएं। ऑफिस के कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिछले कई समय से व्यावसायिक अस्थिरता के बीच उम्मीद की नई किरण जागेगी। आपसी संबंधों को खट्टा न होने दें।

वृश्चिक: आज धन के लेन-देन को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। ऑफिस के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मानविकी विषयों पर उच्च अध्ययन कर रहे छात्रों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं।

धनु: आज अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े दुविधा में पड़ सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

मकर: आज नए बिजनेस के आइडियाज मिल सकते हैं। व्यापारिक अनुबंधों से लाभ प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे। पुरानी कंपनी का अनुभव आपके काफी काम आएगा। परोपकार को काफी महत्व देंगे।

कुंभ; आज आप अपना काम निकलवाने के लिए स्वार्थी भी हो सकते हैं। प्रोडक्शन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में नया ऑर्डर लेने से पहले धन की व्यवस्था कर लें। दोस्तों के साथ अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

मीन: आज सरकारी कारणों से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जाएंगे। बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। सामाजिक कार्यों से काफी यश प्राप्त होगा।