Feb 22, 2023, 09:48 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज घरेलू खर्च मानसिक तनाव और कलह का कारण बन सकते हैं। किसी पर भी आपको पूरा भरोसा नहीं करना चाहिए। कोई जरूरी काम टल सकता है। परेशानियों को माता-पिता से शेयर कर सकते हैं। आंखों में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

वृष: आज पूर्व में किए गए निवेश से लाभ कमा सकते हैं। कुशलता और खुशहाली से मन में संतोष उत्पन्न होगा। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है।

मिथुन: आज ऑफिस की समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। शासन और प्रशासन का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आपके मैनेजमेंट की काफी प्रशंसा होगी।

कर्क: आज आप सिर्फ अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। नवविवाहित जातक किसी पारिवारिक पूजन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

सिंह: आज आप भ्रमित हो सकते हैं। कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसको लोग शायद अभी व्यवहारिक न मान रहे हों। सामाजिक रिश्तों का दबाव आपके ऊपर बन सकता है। आध्यात्मिक विचारों के मनन में समय बिताना सर्वोत्तम होगा।

कन्या:आज अपने धन का सदुपयोग करें। आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से कारोबार में भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा। सुरक्षा और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।

तुला: आज गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। परिवार और ऑफिस दोनों ही जगह संयम का परिचय देंगे। आपकी सेवाभावना लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी। बड़े और बुद्धिमान लोगों की संगति प्राप्त होगी।

वृश्चिक: आज कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभांश बढ़ेगा। पिता के मार्गदर्शन का लाभ आपको व्यापार संभालने में मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें। विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

धनु: आज प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिए। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें। कुछ नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिद्दी रवैया अपनाने से बचें।

मकर: आज आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। व्यस्त रहने के बाद भी परिवार के साथ आनंद के क्षण भी बिताएंगे। बॉस आपके काम को देखकर काफी खुश रहेंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे। सेहत पहले से बहुत ही अच्छी रहेगी।

कुंभ: आज सोच-समझकर खर्चें करने चाहिए। अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें। पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। ज्यादा भावुक होने से बचें। लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे। शाम तक कोई गुमी चीज वापस मिल सकती है।

मीन: आज धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। दिन काफी शुभ रहने वाला है। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।