Feb 20, 2023, 08:46 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। अपने काम पर फोकस करेंगे।

वृष: आज व्यवसाय में सुगमता रहेगी। नए काम में मन लगेगा। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

कर्क: आज छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। व्यवसाय में धन हानि होने की आशंका है। इसलिए आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। अपच और गैस की समस्या हो सकती है। मनोरंजन के साधनों में धन खर्च करेंगे।

सिंह: आज सभी कार्य आपके अनुसार होते जाएंगे। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है। धन की कमी दूर होगी।

कन्या: आज सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। सभी कार्य अपने दम पर करना चाहिए। संतान की चिंता रहेगी। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

तुला: आज नई स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे। लंबित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। नई परियोजनाओं में धन निवेशित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक: आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नए प्रयोग कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

धनु: आज व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहेंगे। दिनचर्या अनुशासित रहेगी। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगा।

मकर: आज महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा होगी। संतान पर ज्यादा दबाव न बनाएं। आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

कुंभ: आज खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मीन: आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से बहस न करें। सम्मान की चिंता रहेगी। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।