Feb 19, 2023, 09:52 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज अपनी कार्यशैली से संतुष्ट रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंधी में नजदीकी बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

वृष: आज आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। मन की नकारात्मकता दूर होगी।

मिथुन: आज अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। प्रेमीजन के साथ रिश्तों में ताजगी आएगी। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। थकान की वजह से अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें।

कर्क: आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा।

सिंह: आज का दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अपने काम दूसरों पर डालने से बचें। विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

कन्या: आज अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियंत्रण पा लेंगे। जॉब में उच्चाधिकारी बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला: आज आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। धैर्य और संयम के साथ काम करें।

वृश्चिक: आज आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनाएंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है।

धनु: आज नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। शाम को तनाव से राहत मिलेगी। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर: आज कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। आपको नई जॉब ऑफर हो सकती है। छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी।

कुंभ: आज अपने प्रतिद्वन्द्वियों को हल्के में न लें। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। मन उदास हो सकता है।

मीन: आज व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना बन रही है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे।