Feb 17, 2023, 08:30 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में संघर्ष की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाक़ात हो सकती है। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृष: आज व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। घर में अनुशासन बनाए रखें। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। कारोबार में क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। करियर और शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क: आज अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालांकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह: आज परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। व्यापार में बड़ी डील की संभावना है।

कन्या: आज यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन कम करें। नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पाएंगे। ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें।

तुला: आज अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस काम का दबाव काफी कम रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट रखें व उसमें फेर-बदल न करें।

वृश्चिक: आज अपनी क्षमताओं को परखने का प्रयास करें। गुस्से में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। आप रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिए मेहनत करेंगे। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

धनु: आज सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके संबंघ मजबूत होंगे।

मकर: आज किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये। ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं।

कुंभ: आज मन में संतोष की भावना रहेगी। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। ऐसे कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दांव पर लगी हो। उच्चशिक्षा को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे।

मीन: आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। तनाव न लेते हुए समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।