Nov 21, 2023, 09:05 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- आर्थिक गतिविधियों में बेहतर बनेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासित रहें। दिन हितकारक।

वृष- जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर रहेंगे। मान सम्मान और सामर्थ्य में वृद्धि होगी। भूमि-भवन एवं संपत्ति के मामले बनेंगे। सहकारिता एवं साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

मिथुन- धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। समय एवं सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। लेन देन में सतर्कता बरतें। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव कर पाएंगे।

कर्क- आकर्षण बने रहेंगे। अपनी बात रखने में जल्दबाजी से बचें। अपनों का सहयोग मिलेगा। आकस्मिकता बनी रह सकती है। शिक्षा, संतान एवं प्रेम पक्ष शुभकर रहेगा। विनम्र रहें।

सिंह - भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। साथी बेहतर करेगा।

कन्या- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। संपर्क एवं सामाजिकता पर जोर देंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। प्रलोभनों एवं अफवाहों से बचें। दिन मेहनत से सफलता देने वाला।

तुला - प्रियजनों से भेंट उत्साहित रखेगी। रहन सहन संवार पर रहेगा। वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें। मन की बात कहने के अवसर बनेंगे। आर्थिक सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- अक्सर ऐसा होता है कि कोई बात समझाने की कोशिश में और बिगड़ जाती है। अपनों को समय दें। बहस से बचें। सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। व्यक्तित्व निखार पर रहेगा।

धनु- संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सामाजिकता एवं संपर्क में रुचि रहेगी। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आलस्य से बचें। दिन शुभ फलकारक।

मकर- आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छे रहेंगे। अपनों के साथ और सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। उत्सव में शामिल होंगे।

कुंभ- पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सृजनात्मकता एवं सकारात्मकता को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख बढ़ेगी।

मीन- सक्रियता और सतर्कता से आगे बढ़ते रहेंगे। निवेश पर जोर बना रह सकता है। भाग्य की मदद से सभी कार्य बनंेंगे। आस्था और आत्मविश्वास बनाए रखें। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन शुभ।