कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष : आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिजनों से आपको सराहना मिलेगी। किसी मांगलिक उत्सव को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।
वृष : आज लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनाएंगे। आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।
मिथुन : आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। जॉब में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।
कर्क : आज नए प्रेम-संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
सिंह : आज ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
कन्या : आज ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
तुला : आज लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगाएं। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं। आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें।
वृश्चिक : आज घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। मन में नई योजनाएं जन्म लेंगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धनु ; आज व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और संपत्ति में आप निवेश कर सकते हैं।
मकर : आज परिवार में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी।
कुंभ : आज व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन : आज व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।