कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष: आज का दिन व्यापारियों के लिए विशेष नहीं है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनाई हो सकती है। नए प्रतिद्वन्द्वी उत्पन्न हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों की मदद आपको मिलती रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृष: आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। व्यवसाय में अपनी सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी के साथ इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
मिथुन: आज उधार लिए हुए धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। दांपत्य संबंधों में मिठास बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं।
कर्क: आज आपकी अहमियत को लोग समझेंगे। नए कार्यों को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है।
सिंह: आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा। सेहत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। वरना अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता है। आपको उधार में धन देने से बचना चाहिए। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें।
कन्या: आज जॉब में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। रियल इस्टेट कारोबारियों का रुका हुआ धन एक साथ प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिंता दूर होगी।
तुला: आज आपको घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। दूसरों के अटके हुए मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। अनुसंधान से जुड़े कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है।
वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता रहेगी। लोगों की सलाह और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताना चाहेंगे। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा।
धनु: आज आपका मन भी काफी अशांत रहेगा। नए कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। आपको व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने में लेंगे। पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है।
मकर: आज युवा प्रेमी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता दूर होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
कुंभ: आज नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
मीन: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे, लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुंच जाएंगे। मीटिंग और महत्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।