कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष: आज किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। इच्छानुसार कार्य करने से मन संतुष्ट रहेगा। नए साझेदारों को जोड़ने से पहले गहराई से विचार कर लें। पित्त रोगों से बचने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करें।
वृष: आज बॉस आपका उत्साह बढ़ाएंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। व्यापार में बदलाव का विचार करेंगे। अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जाएंगे।
मिथुन: आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कारोबार में मंदी की चिंता रहेगी। आपकी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। नींद में खलल पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान न दें। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।
कर्क: आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। आपको बच्चों के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा।
सिंह: आज अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं। आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना चाहिए। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। मन में अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कन्या: आज व्यापारी वर्ग के लिए दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरंत प्राप्त होगा।
तुला: आज हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए। घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ेगा। गलती से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको बॉस का समर्थन मिलेगा। कार्यपद्धति में सुधार कर लें।
वृश्चिक: आज काम की अधिकता के कारण परिवार में आपकी उपेक्षा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। विवादों से दूर रहें। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। तय किए गए लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें।
धनु: आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे। मनोवांछित कार्यों को पूरा कर लेंगे। चल-अचल संपत्ति के विवाद शांत होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें। जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा।
मकर: आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए।
कुंभ: आज किसी जरूरी विषय को नजरअंदाज न करें। आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिए। ट्रेडिंग से जुड़े हुए कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। मन में कुछ अजीब तरह के विचार आ सकते हैं। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन: आज आपको अपने भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एसिडिटी और गैस की परेशानियों को हल्के में न लें। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रेमी जन के ऊपर विश्वास में कमी हो सकती है।