मेष: आज सभी कार्य आपके अनुसार होते जाएंगे। व्यापार में उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। मनोरंजन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। धन की कमी दूर होगी। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें।
वृष: आज आपको सभी कार्य अपने दम पर करना चाहिए। संतान की चिंता रहेगी। सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन: आज प्रेम संबंधों का तनाव दूर होगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। नई परियोजनाओं में धन निवेशित कर सकते हैं। लंबित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे।
कर्क: आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। करियर में नए प्रयोग कर सकते हैं।
सिंह: आज जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहेंगे।
कन्या: आज संतान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा, लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिए। आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं। पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी।
तुला: आज खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
वृश्चिक: आज बिना पूंछे दूसरों को ज्ञान न दें। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। आपको अपने सम्मान की चिंता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
धनु: आज साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
मकर: आज आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। नए काम में मन लगेगा।
कुंभ: आज व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे।
मीन: आज छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। धन हानि होने की आशंका है। इसीलिए उधार लेन-देन बिल्कुल न करें।