Jan 14, 2023, 09:59 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- मकर संक्रांति अति शुभ परिणाम देने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र मॆ अच्छी सफलता प्राप्त होगी।चयन परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण समय।रोज़गार,नौकरी मॆ सफलता के अवसर।

वृषभ- मकर संक्रांति सामाजिक क्षेत्रों मॆ अच्छी सफलतादायक रहेगी।वाहन, भवन तथा सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यों मॆ भाग्य वृद्धि के योग। राज्यपक्ष की ओर से विशेष प्रतिष्ठा तथा अधिकार वृद्धि का योग।

मिथुन- पराक्रम वृद्धि तथा सफलता के योग। यदि आप सेना,पुलिस या खेल के क्षेत्रों मॆ है तो आपके लिये खास अवसर है।व्यापारी वर्ग की यात्रा सफल रहेगी।

कर्क- राशि वालों के लिये वंश वृद्धि का योग। मकर संक्रांति मॆ विधिपूर्वक किया गया दान पूरे कुल के लिये अच्छा रहेगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मधुर होंगे।

सिंह- राशि के लिये रोग,ऋण ,शत्रु का खात्मा होगा।शरीर स्वस्थ रहेगा।चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का सेहरा बँधेगा।न्यायालय के प्रकरणों मॆ जीत का योग।

कन्या- राशि के लिये संतानपक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।शिक्षा,चयन परीक्षा मॆ सफलता के अवसर।विवादित कार्यों मॆ आपके पक्ष मॆ फैसला होगा।

तुला- मकर संक्रांति वाहन,भवन तथा सामजिक कार्यों मॆ अच्छी सफलतादायक रहेगी।शिक्षा,संतान तथा मित्रों की ओर से खास सफलता का योग।पुराने विवाद सुलझेंगे।

वृश्चिक- यदि आप सेना,पुलिस या खेलों के क्षेत्र से है तो आपको नाम ख्याति प्राप्ति के योग।चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का योग।सामजिक क्षेत्र मॆ विशेष सफलता का योग।

धनु- राशि वालों के महत्वपूर्ण समय।शासकीय सेवा मॆ मान सम्मान वृध्दि के योग।शिक्षा के क्षेत्र मॆ खास सफलता प्राप्त होगी।भाग्यपक्ष बलवान।प्रशासन से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मकर- स्वास्थय मॆ सुधार होगा।मान प्रतिष्ठा मॆ वृध्दि के योग।शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे।गूढ़ कार्यों मॆ रुचि जागेगी।आय के स्त्रोत अच्छे परिणाम देंगे।संचित धन वृध्दि का योग।

कुम्भ-विवाह सम्बंधी कार्य होने का योग। रोज़गार, नौकरी से जुड़ी समस्या ख़त्म होगी।विवादित कार्यों में जीत मिलेगी। सामजिक क्षेत्रों मॆ प्रतिष्ठा वृद्धि का योग।

मीन - राशि वालों के लिये आय के साधनो मॆ वृध्दि होगी।शत्रुपक्ष से लाभ का योग।मुकदमों मॆ लाभ के अवसर बनेंगे। नव व्यवसाय की योजना के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष सुधरेगा।