Jan 11, 2023, 09:20 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- भाग्य पक्ष की प्रबलता बनी रहेगी। योजनाओं में तेजी लाएं और सक्रियता बढ़ाएं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। धर्म और संस्कारों को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष- निजी जीवन में सुख सौख्य और सौंदर्यबोध बढ़ेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव देखेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

मिथुन- अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाएं। सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। ढोंगियों और ठगों से सतर्क रहें। दिन शुभकारक।

कर्क- अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। निजी जीवन में सहजता अनुकूलता बढ़ेगी। प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।

सिंह- मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बिता सकेंगे। मेल मुलाकात पर जोर रहेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर लेने प्रयास करें। दिन शुभकारक।

कन्या- घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। बड़े सहयोगी होंगे। आलस्य से बचें। दिन सुखकारक।

तुला- घर परिवार में उत्सव सा माहौल बना रह सकता है। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। सूचना एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर बना रहेगा। दिन शुभकारक।

वृश्चिक- सहजता सौम्यता एवं आकर्षण बढ़ेगा। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजनों का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। पूछपरख बढ़ी हुई रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- मेहनत रंग लाएगी। सहयोग, समर्थन और प्रशंसा पाएंगे। श्रेष्ठ वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। कला क्षेत्र में दखल बढ़ेगा। रहन सहन आकर्षक होगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे।

मकर- कार्य-व्यवसाय श्रेष्ठ बना रहेगा। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। सक्रियता बढ़ाएं। परिस्थितियां अपराह्न से और सकारात्मक होंगीं। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में शुभता और अनुकूलता बनी रहेगी। लाभ के अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखें।

मीन- जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सभी का सहयोग समर्थन हासिल होगा। उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। प्रयासों में तेजी आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दिन जीत का जज्बा बनाए रखने वाला।