Jan 10, 2023, 09:40 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता का सांदिध्य मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृष- आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। 

कर्क- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

सिंह- आरामतलबी बढ़ सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों को सहयोग मिलेगा।

तुला- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। 

वृश्चिक- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु- पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होगें। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

मकर- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेगें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। 

कुंभ- परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। 

मीन- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।