Dec 28, 2022, 08:57 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष: लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी परेशान हैं तो घबराएं नहीं। जिंदादिली से इसका निदान करें। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। अपने कार्यों को निपटाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। खुद समझने का भी प्रयास करें। खुद के व्यक्तित्व का आकलन करना जरूरी है।
वृष: आज आपको शारीरिक और मानसिक तौर थकान महसूस होगी। इसके लिए आराम करना और पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूश्री है। कर्ज से मुक्ति के योग हैं। वहीं आज बुद्धि कुशाग्र रहेगी, जिससे आपको दूसरों को समझने में मदद मिलेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी से फैसला न लें। वहीं दांपत्य जीवन में अगर कोई मन-मुटाव है तो उसे दूर करने की कोशिश करें।
मिथुन: कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपना अतिरिक्त समय निस्वार्थ सेवा में लगाएं। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। आज के दिन यात्राएं हो सकती हैं।
कर्क: लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अचानक पैसा आदि आने से उसको संभालने का प्रयास करना होगा। यह आपके खर्च को नियंत्रित करेगा। मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ योजनाएं बनने के योग हैं।
सिंह: खेल गतिविधियों में दिन व्यतीत करने से शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। पैसे को संचित करना जरूरी है ताकि आपका भविष्य सुखद रहे। परिवार के साथ वक्त बिताएं, आनंद मिलेगा। वहीं कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं।
कन्या: अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के जरूरत है। आप अध्यात्म आदि में मन लगाएं। मन स्वस्थ और प्रसन्न रहने से आप जीवन की किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे। आज धन से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करेगी। आज आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए।
तुला: व्यस्तता रहने पर भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। रसोई जुड़ी वस्तुएं खरीदने में दिन व्यतीत होने वाला है। जरूरत के अनुसार सावधानी और सतर्कता बरतने पर आपकी प्रशंसा होगी। खाली समय बिताने के लिए अच्छी पुस्तकें पढ़ें।
वृश्चिक: आज आपके स्वभाव में शरारत भरा लहजा रहेगा। उधार मांगने वाले मित्रों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा। अपने बच्चों के लिए योजनाएं बना सकते हैं। यथार्थवादी योजना बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने का प्रयास करें। आपको इस दिशा में सफलता मिलेगी।
धनु: आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, इसलिए इसका उचित लाभ उठाएं। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कुछ पैदल यात्रा भी करें। स्टॉक और म्युचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर : यदि कोई रोग है तो खुद से उसका इलाज करने की प्रवृत्ति से बचें। डॉक्टर के पास जाकर उचित परामर्श लें। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढऩे से पदोन्नति के योग हैं।
कुम्भ : ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। भविष्य को मद्देनजर रखते हुए उचित निवेश करें। परिवार का आपके प्रति सकरात्मक रुख रहेगा। किसी से कोई भी वादा न करें। लंबित परियोजनाएं पूरी होंगी।
मीन: प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढिय़ा और ख़ुशगवार बना देगा। आज आप अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।