Nov 20, 2022, 09:06 IST

Aaj ka rashifal: आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा, चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा

Aaj ka rashifal: आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा, चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
20 नवंबर 2022 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 मार्गशीर्ष एकादशी रविवार, ईस्वी 20 नवंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 05 मिनट से 17 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
एकादशी तिथि प्रातः 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
हस्त नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 36 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।
प्रीति योग रात्रि 23 बजकर 02 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।
बालव करण प्रातः 10 बजकर 44 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 नवंबर से 30 नवंबर व्रत एवं त्योहार
20 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी
21 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत
22 नवंबर: मार्गशीर्ष की मासिक शिवरात्रि
23 नवंबर: मार्गशीर्ष अमावस्या
27 नवंबर: विनायक चतुर्थी
28 नवंबर: विवाह पंचमी
29 नवंबर: चंपा षष्ठी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 06 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट 
लाभ 09 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 26 मिनट से 14 बजकर 46 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
मेष- आर्थिक गतिविधियों में बेहतर बनेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासित रहें। दिन हितकारक।
वृष- जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर रहेंगे। मान सम्मान और सामर्थ्य में वृद्धि होगी। भूमि-भवन एवं संपत्ति के मामले बनेंगे। सहकारिता एवं साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
मिथुन- धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। समय एवं सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। लेन देन में सतर्कता बरतें। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव कर पाएंगे।
कर्क- आकर्षण बने रहेंगे। अपनी बात रखने में जल्दबाजी से बचें। अपनों का सहयोग मिलेगा। आकस्मिकता बनी रह सकती है। शिक्षा, संतान एवं प्रेम पक्ष शुभकर रहेगा। विनम्र रहें।
सिंह - भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। साथी बेहतर करेगा।
कन्या- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। संपर्क एवं सामाजिकता पर जोर देंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। प्रलोभनों एवं अफवाहों से बचें। दिन मेहनत से सफलता देने वाला।
तुला - प्रियजनों से भेंट उत्साहित रखेगी। रहन सहन संवार पर रहेगा। वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें। मन की बात कहने के अवसर बनेंगे। आर्थिक सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
वृश्चिक- अक्सर ऐसा होता है कि कोई बात समझाने की कोशिश में और बिगड़ जाती है। अपनों को समय दें। बहस से बचें। सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। व्यक्तित्व निखार पर रहेगा।
धनु- संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सामाजिकता एवं संपर्क में रुचि रहेगी। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आलस्य से बचें। दिन शुभ फलकारक।
मकर- आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छे रहेंगे। अपनों के साथ और सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। उत्सव में शामिल होंगे।
कुंभ- पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सृजनात्मकता एवं सकारात्मकता को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख बढ़ेगी।
मीन- सक्रियता और सतर्कता से आगे बढ़ते रहेंगे। निवेश पर जोर बना रह सकता है। भाग्य की मदद से सभी कार्य बनंेंगे। आस्था और आत्मविश्वास बनाए रखें। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन शुभ।
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 
                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        *www.mahakaljyotish.com*