Mar 21, 2022, 09:57 IST

Aaj Ka Rashifal 21 March: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2022: आज दिनांक 21 मार्च 2022 और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज स्त्री वर्ग को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, सिर दर्द काफी परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहने वाली है। खानपान पर आज विशेष खर्च करने वाले हैं। आज के दिन किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप सोशल साइट्स पर काफी समय व्यतीत कर सकते है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज काम की अधिकता के कारण थकान की बीमारी भी हो सकती है। आज आप अपने सुख दुख अपने किसी मित्र से शेयर कर सकते हैं। आज व्यवसाय में विकास संबंधी कोई योजना बन सकती है। विवाह के प्रस्वाव फिर से विचार करना जरूरी है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। काम व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने बड़े अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कतिपय विषयों पर आज आप की सहमति अपने घर वालों के साथ भी नहीं रहने वाली है। शरीर में नकारात्मक सोच की अधिकता रहेगी छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज रक्तचाप के रोगियों की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आज आमदनी कमी के कारण परेशान होना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण  आपका नुकसान हो सकता है। आज छात्रो के परीक्षा फल छात्रों के पक्ष में आएंगे।  किसी भी तरह के निवेश से आज परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सिल्वर

सिंह राशि (Leo)

आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से परहेज रखें। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने वाली है। मौसमी बीमारियां आज आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। जीवन साथी आज आपका कार्य में सहयोग करेगा।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज व्यवसाय में कोई दिक्कत आ सकती है, इसके लिए आपको अपने पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है, जो आपको लेनी चाहिए। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए उचित वित्तीय निर्णय आवश्यक है। संबंधों को लेकर के बहुत ज्यादा मन में अहंकार नहीं लाना चाहिए।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra)

अपने आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कोई भी कार्य को करें तो ठीक रहेगा। थकान और आलस्य की शिकायत रह सकती है। दांपत्य जीवन सुख में रहने वाला है। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए आज ऑफिस में दिन ठीक नहीं है। शैक्षणिक कार्य में लगे लोगों के लिए आज का दिन आराम वाला हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको अपनी परिस्थिति का अंदाजा होने के बावजूद भी आप लापरवाह रहेंगे। जो समस्याएं बहुत पहले सुलझ सकती थी, आपकी लापरवाही से वह और बढ़ती जायेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहने वाली है। आज संतान का सुख अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

काम की जगह सब लोगों से आज आपके संबंध ठीक रहने वाले हैं। व्यापार में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव के कारण आज आपको कुछ असहज स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कंप्यूटर पर या अधिक देर तक बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है आज अच्छी बात यह है कि आर्थिक संतुलन भी जीवन में बना रहेगा। आज आपको पैरों के दर्द या कमर के दर्द की शिकायत रह सकती है थोड़ा व्यायाम करें तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान आज परेशान कर सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius)

आज परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के पक्ष में आने वाले हैं। अत्यधिक काम की वजह से आज आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज वर्तमान परिस्थितियों के कारण मन में कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है, भय की आशंका बनी रहेगी। आज आप का परिवार आपसे पूरा सहयोग की भावना प्रदर्शित कर सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

मीन राशि (Pisces)

आज ग्रह स्थिति आप अनकूल आने वाली है। अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है, इस संपर्क का आपको भविष्य में फायदा भी मिलने वाला है। काफी समय से रुके हुए कोई परियोजना आज पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, आज आपको राहत मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला