Apr 15, 2022, 10:26 IST

Aaj Ka Rashifal 15 April: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April: इन्हें होगा धन लाभ तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2022: आज दिनांक 15 अप्रैल 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आपका कास्मेटिक और गंध देने वाले पदार्थ के काम में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विदेश पार से धन संबंधी रुके हुए काम आज आपके पूर्ण हो जाएंगे। शिक्षा व प्रेम को लेकर के दिन अनुकूल रहने वाला है। राजनीतिक परिस्थितियों में आज आप बिल्कुल फिट बैठने वाले हैं। पद व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज सेहत को लेकर चिन्ता समाप्त हो सकती है। धन के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन आज आपका सुख में रहने वाला है। आज आपको खेती-बाड़ी के काम से भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से प्रगति करेंगे किंतु परिवार में कुछ क्लेश होने की संभावना है। 12 में भाव में सूर्य राहु बुध की युति होने से आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को कुछ दवा और न्यायालय के पीछे धन खर्च करने की स्थिति भी बन रही है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको अधिक क्रोध होगा है। जो लोग हॉस्पिटल चलाते हैं या डॉक्टर हैं उनके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहने वाला है। जीवन साथी को पेट की बीमारी हो या जीवन साथी आपसे दूर रहे। उच्च शिक्षा के लिए आपको मौका मिलेगा है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज बाजार में मंदी होने के बावजूद भी कारोबार में गति बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज विशेष दिन रहने वाला है,पदोनेति या वेतन वृध्दि के संकेत है। प्रेम में आज आपका दिन सफल रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सौहार्द समर्पण बना रहेगा। किसी नये प्रापर्टी को खरीदने बारे में सोच सकते है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

किसी रिश्तेदार के कारण आज आपके घर में कुछ नकारात्मक का आ सकती है। आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करने के प्रयास करने वाले हैं। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत छात्रों को आज सफलता मिल सकती है। अव्यवस्थित दिनचर्या से आपको परहेज करना चाहिए। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra)

आज आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रगति अच्छी दिखाई देगी। आप आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। जीवन में कोई नया व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जिससे भविष्य में आपका प्रेम संबंध स्थापित हो जावे। छात्रो के लिये आज आराम वाला दिन हो सकता है काम का बोझ कम रहे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। धन का आगमन बना रहेगा ।शिक्षा के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। महिला वर्ग को कुछ गलतफहमी हो सकती है अपने परिवार को लेकर के या अपने साथ काम करने वाले लोगों को ले करके। इसे थोड़ा सा बचाव करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

शरीर में बढ़ते हुए वजन के कारण आज आप कुछ स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं हो, सके तो कुछ व्यायाम या प्रणायाम करें। जीवनसाथी के संबंध में कोई आप से नकारात्मक बात कर सकता है आपको उसे नजरअंदाज करना चाहिए। नौकरी में कुछ छोटे-छोटे प्रोजेक्ट करके आज अपने आप को आप साबित कर सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज आपके मित्रों से जो पुराने अच्छे संबंध है, उसमें कुछ खटास आ सकती है, कोशिश करें कि ।ऐसा ना हो गृहस्थ जीवन आपका खुशनुमा बना रहेगा। शादी विवाह के मामले जो आपके परिवार में काफी दिनों से चल रहे थे आज उस पर विराम लग सकता है उसकी पूर्णता हो सकती है। आज आपकी सेहत थोड़ी नासाज रह सकती है, सावधानी रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज किसी भी तरह का आर्थिक लाभ हो सकता है अपने पुराने निवेश के कारण से। नौकरी करने वाले लोगों को आज ऑफिस में कुछ अड़चनें आ सकती। आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है किसी विशेष काम की वजह से आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा को लेकर के मन में चल रही आशंकाओं मिट सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ग्रे

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के पहले प्रहर में आप बहुत अच्छी व्यापारिक डील कर सकते हैं, जिससे आपकी आय स्रोत बढ़ जाएंगे। संतान को लेकर के दिन काफी अच्छा रहने वाला है। उसके साथ आप बहुत दिनों के बाद कुछ अच्छा मनोरंजन का समय बिता सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखद में रहने वाला है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नारंगी