May 3, 2022, 08:00 IST

Aaj Ka Rashifal 03 May 2022: इन पांच राशि वालों का होगा अच्छा फायदा, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 May 2022: इन पांच  राशि वालों का होगा अच्छा फायदा मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज इंश्योरेंस का काम करने वाले लोगो को लाभ मिल सकता है। आज आप अपना व्यापारिक टार्गेट पूर्ण करने में सफल रहने वाले है। मित्र मंडली के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज संतान के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों को लेकर के आपके मन में हिचकिचाहट हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मर्जेन्डा

वृषभ राशि (Taurus)

पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज कुछ आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक बातों को हावी होने दे सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बैंक से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। कोई प्रॉपर्टी या मकान लेने का भी योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई नई चीज़ सीखने को मिल सकती है किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।  महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  भूमि संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको लाभ होगा। आज अधिक मानसिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है सारे काम समय पर पूर्ण होंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है, विशेष करके जो लोग मार्केटिंग का काम करते हैं। परिवार में सुकून का वातावरण रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज आपको थकान और चिड़चिड़ापन की समस्या रह सकती है। किसी भी काम को करते समय आपके मन की शांति भंग हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आप की शिथिलता आज आप को नुकसान पहुंचा सकती है।  प्रेमी के साथ आज आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम तय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक-1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज आप अपने अधीनस्थ को कोई गिफ्ट या उपहार दे सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ने वाली है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी नकारात्मक बातों के आने से रिश्ते में खराबी आ सकती है। वाहन से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

सेहत सामान्य रहेगी। आज पारिवारिक जनों के साथ आपका बहुत अच्छा संबंध रहेगा, उनके साथ आनंद का समय बिताएंगे। सायं काल तक आपके सभी लटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी को दिया हुआ उधार धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका प्रेमी आज आपको परेशान करने वाला बात कह सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

किसी दूर के रिश्तेदार से आज शुभ समाचार मिल सकता है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, पार्टी में जा सकते हैं। अपने परिवार के प्रति आज आप गैरजिम्मेदारी वाला रवैया अपनाएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ खराब रह सकता है। आलस और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आपका ध्यान आध्यात्मिक जगत की तरफ अधिक रहेगा।  इस वक्त योग दिन आप ध्यान में मेडिटेशन में बिता सकते हैं। साझीदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को आज सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। कुछ पुराने किए गए गलत निर्णयों की वजह से आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके घर में बहुत सुंदर माहौल रहेगा। कोई कार्यक्रम मांगलिक का आयोजन हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कपड़ा धागा सूत बनाने वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मुनाफे वाला रह सकता है। आज नौकरीपेशा वर्ग को अपने अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-  नीला

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आप यदि किसी भूमि,वाहन, मकान, दुकान, फैक्ट्री आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं,तो वह सफल होगी, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो अपने कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहना होगा,जो आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि के लिए आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी।