सीएम योगी ने महाकुंभ आने का पीएम मोदी को दिया निमंत्रण, कुंभ मेले की तैयारियों पर की चर्चा
Jan 11, 2025, 08:45 IST
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान महाकुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.