UP News: इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

 

Maharajganj: इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बुधवार को एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उस पर पासपोर्ट में कूटरचना कर वीजा डेट को परिवर्तित करने का आरोप है। वह सोनौली के रास्ते पड़ोसी देश नेपाल में घुसने की फिराक में था। इसकी पहचान अमेरिकी नागरिक इरिक डेनियल बिकविथ न्यूयॉर्क के रूप में हुई है।

आव्रजन विभाग के अधिकारी शब्बीर कुमार के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे के बाद न्यूयार्क का रहने वाला इरिक डेनियल बिकविथ नाम का शख्स गिरफ्तार हुआ है। उसने अपने पासपोर्ट के समाप्त होने के बाद उसे एक मोबाइल ऐप के जरिये फर्जी तरीके से तैयार कर लिया था और भारत से नेपाल भागने की फिराक में था। इमीग्रेशन विभाग की जाँच में उसके पासपोर्ट की अवधि 2026 तक बढ़ा लिया है। वह इसी कूटरचित वीजा के फोटोग्राफ को दिखाकर भारत से बाहर जाने के प्रयास में था।