Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कटाक्ष - राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई पार्टी

 

New Delhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधीवाद्रा ने राजस्थान में भाजपा को बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि यहां के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, 'भाजपा बिखरी हुई है, वहीं हम एकजुट होकर लड़ रहे हैं, हमारा एक-एक नेता आपके लिए समर्पित है।' कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को सागवाड़ा (डूंगरपुर) और चित्तौड़गढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सागवाड़ा में प्रियंका ने कहा, ''आज अगर आप भाजपा को देखें तो वह राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछिए कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा कौन है । वे इसका भी जवाब नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ने निकले हैं।'' कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है, वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ''तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन? मोदी जी तो दिल्ली से नहीं आएंगे इसे चलाने के लिए। इसे चलाने के लिए राजस्थान का कोई चाहिए। उनके बड़े-बड़े नेताओं को परे कर दिया गया है। वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।'' कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''आपने गहलोत की सरकार देखी है। पांच साल से जैसा कि गहलोत कहते रहे हैं—आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देने में नहीं थकूंगा। उनकी यह नीयत है। कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है।'' लोगों से सोच समझ कर वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती है। मेरी दादी कहती थीं सब धर्मों का, सभी संस्कृतियों का आदर होना चाहिए। आज इंदिरा जी की शहादत को चालीस साल हो गये हैं पूरा देश उन्हें याद करता है क्योंकि उन्होंने देश को एक परिवार के रूप में अपने दिल में रखा।'' वहीं चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने खूब काम किया है। हम इस काम को रोकना नहीं चाहते। अब प्रदेश सही दिशा में चल रहा है। सही दिशा यह है कि आपकी संपत्ति आपकी जेब में जानी चाहिए।

कहा, 'बड़े बड़े उद्योगपतियों को सहारा, कर्ज माफ, देश के बंदरगाह, देश के हवाई अड्डे और  आपके बारे में कौन सोचेगा? आप सोच लीजिए अपने पैरों पर खड़ा होना है, अपना भविष्य मजबूत बनाना है, अपने आप को सशक्त बनाना है तो कांग्रेस की सरकार को जिताओ पांच साल और दो।' कांग्रेस महासचिव ने चित्तौड़गढ़ में भी भाजपा को प्रदेश

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 'मैं जानती हूं कि अगर आप अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और सोच समझकर अपना वोट डालेंगे और वोट अपने ही पक्ष में डालना चाहेंगे तो आप कांग्रेस के हर उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताएंगे।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इन सभाओं में मौजूद थे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।