MP News: मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने आज जावद में महिलाओं से बंधवाई राखी, बताए लाड़ली लक्ष्मी योजना के फायदे

 

Neemuch News : मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना के तहत हर जगह अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच जिले के जावद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने महिलाओं से राखी बधंवाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

इस दौरान मंत्री सकलेचा ने कहा कि, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अधिकतम बहनों को लाभ मिले ऐसा मेरा प्रयास है। महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बने इसके लिए भी यह योजना महत्वपूर्ण है और जावद में इस योजना सर्वाधिक लाभ उठाया जाए इसके लिए भी हम घर-घर जाकर जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही, इस योजना से जुड़े फायदे भी बताए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, माहेश्वरी महिला मंडल जिला अध्यक्ष अर्चना सारडा समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

लाडली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक कल्याण योजना है जो मध्यप्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, जब एक लड़की का जन्म होता है, तो उसे एक आरंभिक राशि दी जाती है जो वह 21 वर्ष की उम्र तक बचत में जमा करती है। उसके बाद, योजना के अंतिम चरण में, एक निश्चित राशि उस लड़की को दी जाती है जो उसके विद्यालय शिक्षा के लिए उपयोग में आती है।

इस योजना के तहत, गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने वाली लड़कियों को भी लाभ प्रदान किया जाता है।