MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, कोविड लॉकडाउन के दर्ज केस वापस लिए जाएंगे

 

सुमित कुमार, संवाददाता

MP News: मध्य प्रदेश सरकार उन सभी लोगों पर नियम उल्लंघन के केस वापस लेगी जो कोविड लॉकडाउन के समय लगाए गए थे। इसके अंतर्गत साधारण धाराओं के तहत लगाए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे। ये जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। इस अहम फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी जिनके ऊपर उस समय साधारण धाराओं के तरह मामले दर्ज किए गए थे।