MP News: सीएम मोहन ने सेनिटेशन एवं हाइजीन के लिए 20 लाख से अधिक बालिकाओं को 61.12 करोड़ से अधिक सहायता राशि अंतरित की
संवाददाता- सुमित कुमार
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का अवसर है। प्रदेश के विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल, कॉपी-किताबें सहित अनेक सौगातें मिल रही हैं। इसी क्रम में आज स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के टॉपर रहे 7 हजार 832 बच्चों को स्कूटी दी गई है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप प्रतिभावान विद्यार्थियों को गति से आगे बढ़ने के लिए उपलब्ध कराया गया साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम स्कूटी से आगे बढ़ इन विद्यार्थियों को मंत्री और अधिकारी के रूप में देश-प्रदेश की व्यवस्थाओं का संचालन कर, जनसामान्य का कल्याण और सेवा करते हुए देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण और 20 लाख से अधिक बालिकाओं को सैनिटेशन एवं हाइजीन के लिए 61 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्रा कु. हर्षिता के साथ स्कूटी की सवारी की और उपस्थित विद्यार्थियों का अभिवादन कर उनसे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हितग्राही विद्यार्थियों ने समूह चित्र भी खिचवाया।
विश्व के बड़े से बड़े मंच की गरिमा प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी से ही होती है पूर्ण
शासकीय स्कूलों की स्थिति में हो रहा है निरंतर सुधार
5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 15 साल में 1300 करोड़ रूपए से 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। लगभग 3 हजार करोड़ रूपए से 1 करोड़ से अधिक साइकिलें प्रदेश में वितरित की गईं। वहीं, स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को 250 करोड़ रूपए राशि से अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा चुकी है। बदलते दौर में प्रदेश के युवा नौकरी करने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बने इसके लिए राज्य सरकार औद्योगीकरण का अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 17 सितंबर को धार आ रहे हैं। जहां वे बदनावर में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के फरवरी 2025 में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आगमन से प्रदेश को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश की सौगात प्राप्त हुई थी।
10 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप भेंट की स्कूटी की चाबी
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए है उत्सव के समान : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज विद्यार्थियों के लिए उत्सव का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सदैव बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं। स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी मिल रही है। स्कूटी चलाने के लिए बच्चे अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाएं और शिक्षकों व अभिभावकों के निर्देशों का पालन करें। युवाओं के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश में उद्योगों को विस्तार देने के लिए हर संभव कोशिश जारी है।
खेल एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से कार्य करते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के मॉडल को बहुत सराहना मिल रही है। अनेकों अभिभावक अब सांदीपनि स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रयासरत हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य से ही समाज का निर्माण किया जा सकता है।
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र यति, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़े।
वर्ष 2022 से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जा रही हैं स्कूटी